रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जनपद की 14 शराब की दुकानों को डीएम के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है, यह कार्यवाही शराब कारोबारी दुकानदारों द्वारा करोड़ो का अधिभार जमा न करने को लेकर की गई है।
ऊधमसिंह नगर जनपद के शराब कारोबारियों के द्वारा जिले की 14 दुकानों का लगभग 9 करोड़ 46 लाख रुपये का अधिभार जमा न करने पर आबकारी विभाग रुद्रपुर ने दुकानों को बंद किए जाने की संस्तुति डीएम को भेजी थी जिस पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आदेश जारी करते हुए जिले की 14 दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।


Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
