वारंटीओं की खैर नहीं, टीम सीओ सदर लगातार कर रही गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूरी द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटीओं को गिरफ्तार करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीयों को निर्देशित किया गया है।  ऐसे अपराधियों की धरपकड़ हेतु सीओ सदर नरेंद्र पन्त की कोतवाली पटेल नगर टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है जिसके फलस्वरूप एक वारंटी लोक बहादुर, पुत्र राजबहादुर, निवासी नयागांव, देहरादून को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में नया गांव चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक विवेक राठी, कॉन्स्टेबल नितिन कुमार एवं कॉन्स्टेबल सुनील अस्वाल मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.