फिर क्या हुआ जब हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में घुसा हाथियों का झुण्ड!

Share your love

हाथी बन सकते हैं कावड़ियों के लिए कभी भी बड़ी मुसीबत..

24 घंटे बाद विश्व प्रसिद्ध कावड़ मेला हरिद्वार में अपने पूरे शबाब पर आना शुरू हो जाएगा लेकिन बाहर से आने वाले इन कावड़ियों के लिए हरिद्वार में जंगली हाथी कभी भी किसी बड़े खतरे का सबब बन सकते हैं यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले 2 दिनों से हाथियों ने “हर की पौड़ी”  से महज कुछ किलोमीटर दूर आवाजाही  बनाई हुई है राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे औद्योगिक क्षेत्र में हाथी पिछले 2 दिनों से रोजाना खाने की तलाश में रात होते ही निकल आते हैं और रात भर क्षेत्र में ही घूमते हैं आपको बता दें किस इलाके से होकर हरिद्वार से आने वाले अधिकतर लोग गुजरते हैं इतना ही नहीं बाहर से आने वाले कावड़िए भी जंगल बाईपास के इस रास्ते का ही प्रयोग कर रहे हैं शनिवार रात करीब 11:00 बजे 4 से 5 हाथियों का एक झुंड राजाजी टाइगर रिजर्व से निकल औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में घुसा हाथियों के इस तरह घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया पार्क प्रशासन की टीम को जब हाथियों के आने की सूचना मिली तो पार्क और प्रभात की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंची एक घंटा बीतने के बाद भी वन विभाग की टीमों को हाथियों का झुंड इधर उधर दौड़ आता रहा मिली सूचना के अनुसार इन तस्कर हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कई राउंड फायर भी किए जिसके बाद हाथियों को वन में खदेड़ा जिसके बाद वन महकमे और स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली हाथियों के इस तरह औद्योगिक क्षेत्र में आने से पूरे कांवड़ मेले पर हाथियों का खतरा मंडराने लगा है यदि यह हाथी औद्योगिक क्षेत्र से निकल हरिद्वार के बाजार में आ जाते हैं तो कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *