भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने प्रोटोकॉल की जानकारी तक नहीं, उन्होंने किस आधार पर अस्पताल का निरीक्षण किया…

Share your love

अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार

किच्छा:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा रुद्रपुर ईएसआई अस्पताल के निरीक्षण किए जाने पर अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने उनकी इस प्रतिक्रिया पर विरोध प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने प्रोटोकॉल की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने किस आधार पर अस्पताल का निरीक्षण किया और कोरोना 19 के चलते सामाजिक दूरी की परवाह किए बिना नियमों का उल्लंघन करते हुए झूठी वाहवाही लूटने व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से घेराव किया।

पपनेजा ने कहा कि वह विधायक है तो अपनी विधानसभा में ही अस्पतालों का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके पास अन्य जगहों के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने का कोई कोई पद या दायित्व नहीं है।पपनेजा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर बंशीधर भगत द्वारा इस तरह की हरकत करना सत्ता के नशे में मदहोश होना दर्शाता है। उन्होंने सत्ता के नशे में मदहोश होकर नियमों का उल्लंघन करते हुए नियमों को ताक पर रख दिया, जबकि उनका फर्ज था की उन्हें अस्पतालों की अव्यवस्था की जानकारी मिली है तो इस वार्ता में मुख्यमंत्री से वार्ता करते ना कि नियमों का उल्लंघन करने अस्पताल पहुंच जाते हैं जिससे यह स्पष्ट होता है उन्हें अपने प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी ही नहीं है और वह झूठी वाहवाही लूटने का कार्य कर रहे हैं।

पपनेजा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य भाजपाइयों द्वारा कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी का उल्लंघन किए जाने पर उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *