4 साल बाद पकड़ा गया पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ 25000 का इनामी बंदी

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

कोर्ट में पेशी के दौरान सदर हवालात की टीन फाड़कर हुआ था फरार

सहारनपुर: हत्या के आरोप में जेल भेजे जाने के पश्चात पेशी पर लाए जाने के दौरान सदर हवालात की टीन उखाड़कर फरार हुआ आरोपी 4 साल बाद पुलिस के हाथ लगा है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि देहात कोतवाली के गांव घान्ना के निवासी दानिश पुत्र फारुख को हत्या के एक मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था।

2016 में जिला कारागार से पेशी पर लाए जाने के दौरान दानिश सदर हवालात की टीन फाड़कर फरार हो गया था। तब से इसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि 4 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी दानिश को कोतवाली सदर बाजार पुलिस, सर्विलांस टीम, अभीसूचना विंग व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड से इसकी गिरफ्तारी शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हत्या मामले में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेजे गए दानिश ने सन 2013 में जिला कारागार में ही अपने साथी पर जानलेवा हमला किया था। इसका मुकदमा भी उस पर थाना जनकपुरी में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली सदर बाजार एसएसआई निशू तोमर, सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह, अभीसूचना विंग प्रभारी अजय प्रसाद गौड़, स्वाट टीम प्रभारी जयवीर सिंह, कोतवाली सदर बाजार में तैनात उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल शाहनवाज अहमद, राजवीर मलिक आदि शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *